
Bachchan Pandey संग होगी 2022 की होली, अक्षय बोले- एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा के लिए रहो तैयार
AajTak
अक्षय कुमार ने इस नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की है. फिल्म 18 मार्च को थिएटर्स में यह रिलीज होगी. पोस्टर शेयर कर अक्षय ने कैप्शन में लिखा, "एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा से ओवरलोडेड है यह फिल्म. इस होली पर रिलीज हो रही है. 18 मार्च को थिएटर्स में मिलते हैं."
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में इन्होंने पत्नी ट्विंकल खन्ना संग 21वीं सालगिरह मनाई. अब एक्टर ने अपने अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' का नया पोस्टर रिलीज किया है. इस पोस्टर में एक्टर एक बोरे में बंदूकें और तलवार लिए नजर आ रहे हैं. एक्टर का किलर लुक फैन्स को काफी पसंद भी आ रहा है. सिर पर लाल कपड़ा बांधे, आंखों पर काला चश्मा लगाए और गले में रुद्राक्ष की माला पहने अक्षय कुमार काफी रॉ लुक में नजर आ रहे हैं.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












