
Babette de Leede: नीदरलैंड्स की महिला क्रिकेटर बेबेट डी लीडे ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एमएस धोनी भी पीछे छूटे
AajTak
बेबेट डी लीडे ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. बेबेट ने दुबई में चल रहे फेयरब्रेक टूर्नामेंट के एक मुकाबले में पांच खिलाड़ियों को स्टंपिंग आउट किया.
नीदरलैंड्स की विकेटकीपर बेबेट डी लीडे ने इतिहास रच दिया है. बेबेट टी20 क्रिकेट के किसी मुकाबले में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाली विकेटकीपर बन गई हैं. बेबेट ने बुधवार को फेयरब्रेक आमंत्रण टूर्नामेंट में फाल्कन्स वुमन के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की. सैफायर्स वुमन के लिए खेल रही बेबेट डी लीडे ने उस मुकाबले में कुल पांच स्टंपिग की.
बेबेट डी लीडे ने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स, श्रीलंका की चमारी अटापट्टू, क्रिस्टीना गॉफ (जर्मनी), नन्नापत कोंचरोएनकाई (थाईलैंड) और जहांआरा आलम को स्टंपिंग आउट किया. इससे पहले मान्यता प्राप्त टी20 (पुरुष/महिला) क्रिकेट की एक पारी में काफी सारे विकेटकीपर ने चार स्टंपिंग किए थे, लेकिन किसी ने 5 आंकड़ा नहीं छूआ था.
टीम इंडिया एवं आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक, कामरान अकमल, टोनी फ्रॉस्ट, दिनेश रामदीन और धीमान घोष के नाम चार-चार स्टंपिंग दर्ज है. एमएस धोनी, ऋद्धिमान साहा जैसे प्लेयर्स के नाम पर 3-3 स्टंपिंग दर्ज हैं.
फालकन्स वूमेन की 30 रन से हार
मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सैफायर्स वुमन ने 20 ओवरों में तीन विकेट पर 152 रन बनाए. एलिस विलानी ने 71 और बेबेट डी लीडे ने 45 रनों का योगदान दिया. फालकन्स की ओर से चमारी अटापट्टू, एस टिप्पोच और मरीना लैम्पलो ने एक-एक विकेट चटकाए.
जवाब में फालकन्स वुमन की पूरी टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 122 रन ही बना सकी और उसे तीस रनों से हार का मुंह देखना पड़ा. टीम के चमारी अटापट्टू ने 30 और कप्तान सूजी बेट्स ने 25 रनों का योगदान दिया. सैफायर्स वुमन की ओर से सना मीर ने सबसे ज्यादा और चार और जेड एलन ने दो सफलताएं हासिल कीं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









