
Baba Vanga Prediction: 'बाबा वेंगा' की दो भविष्यवाणियां हुईं सच! 2022 को लेकर कही थी ये बात
AajTak
दुनिया में प्रसिद्ध बाबा वेंगा (Baba vanga) की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई और कई भविष्यवाणियां गलत भी साबित हुईं. वे अपने अनुयायियों को 5079 तक की भविष्यवाणी करके गई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2022 के बारे में की हुई उनकी दो भविष्यवाणियां लगभग सच साबित हो चुकी हैं.
दुनिया में एक से बढ़कर एक भविष्यवक्ता हुए हैं, जिन्हें उनकी भविष्यवाणियों के कारण दुनिया भर में जाना गया. दुनिया के सबसे फेमस भविष्यवक्ताओं की बात की जाए तो सबसे पहले हर किसी की जुबान पर एक ही नाम आता है, वो है 'बाबा वेंगा' (Baba vanga). दुनिया में अपनी भविष्यवाणियों के कारण प्रसिद्ध हुई बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुईं लेकिन कई गलत भी साबित हुईं. वे अपने अनुयायियों को 5079 तक की भविष्यवाणी करके गई थीं. बाबा वेंगा को "बाल्कन के नास्त्रेदमस" (Nostradamus of the Balkans) कहा जाता है. उन्होंने 2022 के लिए जो भविष्यवाणियां की थीं, उनमें से दो भविष्यवाणियां लगभग सच साबित हो चुकी हैं.
2 भविष्यवाणियां लगभग सच साबित हुईं
The mirror के मुताबिक, बाबा वेंगा ने यह भी दावा किया था कि 2022 में कुछ देश पानी की कमी से परेशान रहेंगे. यह बात सभी जानते हैं कि पुर्तगाल और इटली जैसे देशों ने अपनी जनता से पानी के उपयोग को कम करने के लिए कहा है. 1950 के दशक के बाद से देश में अभी सबसे अधिक सूखा पड़ रहा है. वहीं इटली में भी 1950 के दशक के बाद से सबसे खराब सूखे से गुजर रहा है.
बाबा वेंगा ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि 2022 में एशियाई देश और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बनेंगे, भूकंप आएगा और सूनामी भी आएगी. यह बात सब जानते हैं कि भारी वर्षा और बाढ़ ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर तबाही मचा दी थी. बांग्लादेश, भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से और यहां तक कि थाईलैंड भी बाढ़ से प्रभावित था. ऐसा लगता है कि यह भविष्यवाणी भी पूरी तरह सटीक साबित हुई है क्योंकि इस साल इन देशों में भारी बारिश हुई है.
कौन हैं दुनिया भर में फेमस बाबा वेंगा
पूरी दुनिया में अपनी भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा एक फकीर थीं, जो आंखों से नहीं देख सकती थीं. वे बुल्गारिया की रहने वाली थीं और उन्होंने कई ऐसी भविष्यवाणियां की थीं, जो कि सच साबित हुईं. उनका जन्म 1911 में हुआ था और मात्र 12 साल की उम्र में ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी. जानकारी के मुताबिक उनकी 85 प्रतिशत भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं, लेकिन उनके कई दावे गलत भी साबित हु्ए.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









