
Azov Brigade: यूक्रेन के लिए लड़ रहा 'आजोव ब्रिगेड' पार कर रहा हैवानियत की हदें!
AajTak
मारियूपोल में आजोव बटालियन रूस के खिलाफ चट्टान की तरह खड़ी हो गई जिसने रूस काफी गहरे जख्म दिए. वो भी तब जब रूस ने इस शहर को बर्बाद करने के लिए अपने हर छोटे बड़े हथियार को इस्तेमाल किया. मारियूपोल में आजोव बटालियन यूक्रेन की मेन फाइटिंग फोर्स थी जिसने रूस को रोक लिया. लेकिन रूस का दावा है कि आजोव बटालियन बूचा जैसे नरसंहार को अंजाम दे रही है. आजोव बटालियन यूक्रेन के अति राष्ट्रवादियों का एक ग्रुप है जो 2014 में बनाया गया. क्रीमिया पर रूस के हमले के वक्त आजोव बटालियन ने यूक्रेन की सेना का साथ दिया था. देखें ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












