
Ayodhya Special Train: राम भक्तों के लिए खुशखबरी! बिहार से इन स्टेशनों से अयोध्या के लिए शुरू हो रहीं आस्था स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और किराया
AajTak
समस्तीपुर से अयोध्या को चलने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय 12 फरवरी को रात 8:30 में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके अलावा दो और स्टेशनों से आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इन ट्रेनों की बोगियों को अत्याधुनिक तरीके से तैयार किया गया है ताकि राम भक्तों को ट्रेन में किसी तरह की असुविधाओं का सामना न करना पड़े.
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद राम भक्तों में राम लला के दर्शन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. इसी क्रम में राम भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है. भगवान राम के दर्शन के लिए बिहार के समस्तीपुर स्टेशन से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इसको लेकर समस्तीपुर रेलमंडल ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है. आज यानी 12 फरवरी को समस्तीपुर स्टेशन से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री नित्यानंद राय अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
इस ट्रेन के बोगियों को अत्याधुनिक तरीके से तैयार किया गया है ताकि राम भक्तों को ट्रेन में किसी तरह की असुविधाओं का सामना न करना पड़े. बोगियों के रंग-रोगन के साथ-साथ इंटीरियर डिजाइन काफी बेहतर किया गया है. स्टेशन परिसर में दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए पंडाल की भी व्यवस्था की गई है.
बिहार के इन स्टेशनों से चलेंगी आस्था स्पेशल ट्रेनें
समस्तीपुर स्टेशन से अयोध्या के लिए खुलने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन के परिचालन को लेकर समस्तीपुर रेलमंडल ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है. डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि 12 फरवरी को इस ट्रेन को अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा. इसके अलावा मंडल के दो और स्टेशनों से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जिसमें मेहसी स्टेशन से 23 फरवरी को और बापू धाम मोतिहारी से 26 को ट्रेन खुलेगी. इस ट्रेन में कुल 22 बोगियां होंगी, जिसमें 20 स्लीपर क्लास के कोच और दो एसएलआर के कोच लगाए गए हैं. स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए बड़े-बड़े पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. इसके अलावा नाश्ता और भोजन देने की व्यवस्था भी की गई है.
रूट और किराया
समस्तीपुर से अयोध्या को चलने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय 12 फरवरी को रात 8:30 में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह ट्रेन 8:30 में खुलकर मुजफ्फरपुर, मेहसी, चकिया, बापू धाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, पनियाहवा, कप्तानगंज, गोरखपुर, मनकापुर होते हुए अगले दिन कटरा 11:45 बजे पहुंचेगी. राम भक्तों को राम लला का दर्शन कराने के बाद 14 फरवरी को कटरा से खुलकर इसी रूट से होते हुए समस्तीपुर वापस आ जाएगी. इस ट्रेन का किराया सबसे कम 760 रुपया रखा गया है, जिसमें यात्रियों के लिए नाश्ता से लेकर खाना तक की व्यवस्था होगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









