
Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर को मिले ये 4 बड़े तोहफे, देखिए तस्वीरें और VIDEO
AajTak
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. देशभर में लोग इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. भक्तों ने राम मंदिर के लिए कुछ खास तोहफे भी भेजे हैं. जिनके वीडियो सामने आए.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस खास मौके पर देशभर में दिवाली जैसा जश्न मन रहा है. भक्त देश और विदेश से मंदिर के लिए तोहफे भेज रहे हैं. यहां हम आज ऐसे वीडियो और तस्वीरें देखने वाले हैं, जिनमें आप भक्तों द्वारा मंदिर को भेजे गए इन खास तोहफों को देख सकते हैं.
1. 108 फुट लंबी धूपबत्ती
गुजरात के वडोदरा में राम मंदिर के लिए 108 फुट लंबी धूपबत्ती बनाई गई. इसका वजन 3500 किलोग्राम है. इसे बनाने में छह महीने का वक्त लग गया. इसकी लागत पांच लाख रुपये आई. राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महंत नृत्य गोपाल दास ने धूप जलाई.
इसे गाय के गोबर, घी, सार, जड़ी-बूटियों और फूलों के अर्क का उपयोग करके तैयार किया गया है. इसके एक महीने से अधिक समय तक जलने की उम्मीद है. ऐसा दावा है कि इसकी खुशबू 50 किलोमीटर तक पहुंचेगी.
2. राम मंदिर की थीम वाला हार
सूरत के एक हीरा व्यापारी ने 5000 अमेरिकी हीरों और 2 किलो चांदी का उपयोग करके राम मंदिर की थीम पर एक हार बनाया है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












