
Auto Sale April 2022: मारुति-हुंडई को झटका, अप्रैल में खूब बिकीं टाटा की गाड़ियां, ये हैं आंकड़े
AajTak
अप्रैल में ज्यादातर वाहन कंपनियों की बिक्री में गिरावट आई. मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया और होंडा कार्स इंडिया जैसी कंपनियों को चिप शॉर्टेज व सप्लाई चेन की दिक्कतों से नुकसान हुआ. कंपनियों का कहना है कि चिप शॉर्टेज से प्रोडक्शन पर असर हुआ है.
सेमीकंडक्टर की कमी (Chip Shortage) और सप्लाई चेन की अन्य दिक्कतों (Supply Chain Chalenges) के चलते अप्रैल महीने के दौरान ज्यादातर ऑटो कंपनियों (Auto Companies) को बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा. भारतीय यात्री कार बाजार में नंबर वन मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) हो या हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) व होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) जैसी कंपनियां, अप्रैल के दौरान सभी की बिक्री में गिरावट आई. हालांकि टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बाजार के ट्रेंड को मात दे दी और पिछले महीने कंपनी के कारों की बिक्री में 66 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया.
इतनी गिरी मारुति सुजुकी की बिक्री
यात्री कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने बताया कि पिछले महीने उसकी बिक्री में सालाना आधार पर 5.6 फीसदी की गिरावट आई. कंपनी ने अप्रैल 2021 में 1,59,691 यात्री कारों की बिक्री की. यह आंकड़ा अप्रैल 2022 में कम होकर 1,50,661 यूनिट पर आ गया. अप्रैल 2022 में बिक्री का आंकड़ा एक महीने पहले यानी मार्च 2022 की तुलना में भी 11.2 फीसदी कम है.
इस कारण मारुति की बिक्री पर असर
इस दौरान मारुति सुजुकी का निर्यात 6.8 फीसदी बढ़कर 18,413 यूनिट पर पहुंच गया. मिनी और कॉम्पैक्ट व्हीकल सेगमेंट में बिक्री में 21.6 फीसदी की गिरावट आई और यह आंकड़ा 76,321 यूनिट पर आ गया. दूसरी ओर यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री 33.18 फीसदी चढ़कर 33,941 यूनिट पर पहुंच गई. कंपनी ने कहा कि चिप शॉर्टेज का उसे प्रोडक्शन पर असर पड़ा है. हालांकि कंपनी का कहना है कि यह असर सीमित है.
गिर गई हुंडई और होंडा की भी बिक्री

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











