
Australian Media on Kohli: ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के टारगेट पर आए विराट कोहली, लिखे अपमानजनक शब्द, ICC के फैसले से है नाराजगी
AajTak
सैम कोंस्टास मामले में आईसीसी ने एक्शन लेते हुए कोहली पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट अंक दिया. हालांकि आईसीसी के इस फैसले से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया खुश नहीं दिखा. ऑस्ट्रेलियाई अखबारों में विराट कोहली पर निशाना साधा गया है.
भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. यह टेस्ट सीरीज बराबरी पर है. टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 474 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने दूसरे दिन (27 दिसंबर) स्टम्प के समय तक अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 164 रन बना लिए. ऋषभ पंत 6 और रवींद्र जडेजा 4 रन पर नॉटआउट हैं.
कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में ये बातें
इस मुकाबले में बवाल भी देखने को मिला, जिसके केंद्र में विराट कोहली और 19 साल के डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास रहे. यह पूरा वाकया खेल के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें और 11वें ओवर के बीच के ब्रेक के दौरान हुआ. तब सैम कोंस्टास को विराट कोहली ने उस समय कंधा मारा, जब वह भारतीय खिलाड़ी के पास से गुजर रहे थे. कोंस्टास को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने कोहली से कुछ कहा. इस मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक्शन लेते हुए कोहली पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट अंक दिया.
हालांकि आईसीसी के इस फैसले से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया खुश नहीं दिखा. ऑस्ट्रेलियाई अखबारों में विराट कोहली पर निशाना साधा गया है. 'द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन' अखबार ने कोहली के लिए 'जोकर' (Clown) शब्द का इस्तेमाल किया. इस अखबार ने हेडिंग लगाई- Clown Kohli. 'द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन' अखबार ने कोहली को 'Sook' (रोनेवाला या कायर) भी बताया.
द डेली टेलीग्राफ अखबार ने भी विराट कोहली पर एक तरह से तंज कसा. इस अखबार ने सैम कोंस्टास की तारीफ करते हुए शीर्षक लगाया- 'King Kon'.
The back page of tomorrow’s The West Australian. 🤡🤡🤡@westaustralian @TheWestSport pic.twitter.com/3BaiB3SOQi

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









