
Australia Team Coach: सीरीज खत्म होने के बाद कोच से हुई तीखी बहस? बोर्ड ने जारी की सफाई
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले दो साल में जबरदस्त वापसी की है. सैंडपेपर विवाद को भुलाकर एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट वर्ल्ड पर राज करने की ओर बढ़ रहा है, इस बीच कोच के कार्यकाल को लेकर विवाद हो रहा है.
हाल ही में खत्म हुई एशेज़ टेस्ट सीरीज़ में ऑस्ट्रेलियाई टीम की 4-0 से जीत हुई है, लेकिन इसके बाद भी कोच जस्टिन लेंगर के कार्यकाल पर बहस तेज़ चल रही है. हाल ही में इस तरह की रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि जस्टिन लेंगर के कार्यकाल बढ़ाने को लेकर जो बैठक हुई, उसमें काफी तीखी बहस हो गई थी. अब इन रिपोर्ट्स पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान सामने आया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जस्टिन लेंगर के बतौर कोच कार्यकाल को लेकर जो बैठक हुई, उसमें क्या बात हुई वह सार्वजनिक करना ठीक नहीं होगा. लेकिन हम ये साफ करना चाहेंगे कि इस बैठक में किसी भी तरह की तीखी बहस या कहासुनी नहीं हुई है, जिस तरह की रिपोर्ट्स पेश की जा रही हैं. बोर्ड की ओर से कहा गया कि जस्टिन लेंगर के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर लगातार बात हुई है, एशेज़ सीरीज़ में जीत के बाद आगे उनका क्या रोल होगा इसपर भी चर्चा हो रही है. हालांकि, शुक्रवार को हुई बैठक ये पहला मौका था तब इस तरह की चर्चा आमने-सामने हुई. जैसे ही ये बातचीत और प्रक्रिया पूरी होती है, इसके बारे में आधिकारिक ऐलान किया जाएगा. आपको बता दें कि साल 2018 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम सैंडपेपर गेट के साये में थी, उस वक्त जस्टिन लेंगर को टीम का कोच बनाया गया था. उसके बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहतरीन वापसी की है, अब उस विवाद को टीम पीछे भुला चुकी है. हाल ही में इंग्लैंड को एशेज़ सीरीज़ में भी करारी मात दी है. ऐसे में हर किसी की इसी बात पर नज़र है कि क्या जस्टिन लेंगर का कार्यकाल बढ़ाया जाता है या नहीं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









