
Aurangabad: थाने से इंस्पेक्टर की ही जीप लेकर चंपत हो गया शातिर! लिखाने आया था रिपोर्ट
AajTak
Maharashtra News: औरंगाबाद के खुल्दाबाद में एक चोर पुलिस थाने में खड़ी इंस्पेक्टर की सरकारी जीप को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी शख्स को पकड़ लिया है.
Maharashtra News: क्या आपने कभी सुना है कि पुलिस थाने में खड़ी थाना प्रभारी की सरकारी जीप चोरी हुई है. नहीं न..! लेकिन महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ऐसा हुआ है. यहां खुल्दाबाद पुलिस थाने में एक शातिर रिपोर्ट लिखाने आया इस बीच उसकी नजर इंस्पेक्टर की जीप पर पड़ गई और मौका देखते ही वह जीप लेकर चंपत हो गया. घटना खुल्दाबाद थाने की है.
खुल्दाबाद पुलिस थाने के पीएसआई संजय बहुरे ने बताया कि संदीप काशी नाथ वाखले जिसकी उम्र 24 साल है उसने औरंगाबाद के वालुज एमआईडीसी से एक छोटी ट्रक चुराई लेकिन खुल्दाबाद में उसका एक्सीडेंट हो जाने से वह घायल हो गया. ट्रक को वहीं छोड़कर संदीप थाने में इस घटना की रिपोर्ट लिखाने आता है.
जब वह पुलिस थाने से बाहर निकल रहा था तभी उसकी नजर थाना प्रभारी की सरकारी जीप पर पड़ी, जिसमें चाबी भी लगी हुई थी और कोई बैठा भी नहीं हुआ था.
संदीप ने मौका देख थाना प्रभारी की चीप को लेकर फरार हो गया. तकरीबन 10 किलोमीटर जाने के बाद जीप एक खेत में फंस गई. काफी कोशिश के बाद भी जब संदीप जीप को नहीं निकाल पाया तो उसे छोड़ दिया और आगे भट्टजी गांव में खड़े एक ट्रक का शीशा तोड़ा और उसे लेकर फरार हो गया.
पुलिस को जब पता चला कि थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी चोरी हो गई है तो हड़कंप मच गया और चारों ओर पुलिसकर्मी दौड़ पड़े. कुछ घंटों में पुलिस ने जीप को बरामद कर लिया. वहीं संदीप को भी पुलिस ने पकड़ लिया.
पुलिस का कहना है कि संदीप नशे की हालत में चोरी की इन ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दिया है. उस पर खुल्दाबाद में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











