
August 2024 Vrat Tyohar List: अगस्त में आएंगे ये सभी बड़े त्योहार, नाग पंचमी से कृष्ण जन्माष्टमी तक, जानें सही तारीख
AajTak
August 2024 Vrat Tyohar List: अगस्त के इस महीने में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं. इस महीने में हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन के अलावा कृष्ण जन्माष्टमी जैसे कई प्रमुख त्योहार भी आने वाले हैं. साथ ही इस महीने में कुछ गोचर भी होने वाले हैं.
August 2024 Vrat Tyohar List: साल का आठवां महीना अगस्त शुरू हो चुका है. इस अगस्त के महीने में कई बड़े और खास त्योहार आने वाले हैं. इस महीने में हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन के अलावा कृष्ण जन्माष्टमी जैसे कई बड़े त्योहार आएंगे. वहीं, अगस्त के माह में कई बड़े ग्रहों का गोचर भी होगा, जो बहुत ही खास माने जा रहे हैं. तो आइए जानते हैं अगस्त के महीने में आने वाले व्रत त्योहारों की संपूर्ण लिस्ट.
अगस्त 2024 व्रत और त्योहार (August 2024 Vrat Tyohar List)
01 अगस्त 2024, गुरुवार- प्रदोष व्रत 02 अगस्त 2024, शुक्रवार- श्रावण शिवरात्रि 04 अगस्त 2024, रविवार- हरियाली अमावस्या 05 अगस्त 2024, सोमवार- तीसरा श्रावण सोमवार व्रत 06 अगस्त 2024, मंगलवार- तीसरा मंगला गौरी व्रत 07 अगस्त 2024, बुधवार- हरियाली तीज 08 अगस्त 2024, गुरुवार- विनायक चतुर्थी 09 अगस्त 2024, शुक्रवार- नाग पंचमी 10 अगस्त 2024, शनिवार- कल्कि जयंती 11 अगस्त 2024, रविवार- भानु सप्तमी 12 अगस्त 2024, सोमवार- चतुर्थ श्रावण सोमवार व्रत 13 अगस्त 2024, मंगलवार- चतुर्थ मंगला गौरी व्रत 16 अगस्त 2024, शुक्रवार- सिंह संक्रांति, श्रावण पुत्रदा एकादशी 17 अगस्त 2024, शनिवार- शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत 19 अगस्त 2024, सोमवार- रक्षाबंधन, गायत्री जयंती, आखिरी सावन व्रत, पूर्णिमा 20 अगस्त 2024, मंगलवार- भाद्रपद प्रारंभ 22 अगस्त 2024, गुरुवार- कजरी तीज 24 अगस्त 2024, शनिवार- बलराम जयंती 26 अगस्त 2024, सोमवार- कृ्ष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी 29 अगस्त 2024, गुरुवार- अजा एकादशी 31 अगस्त 2024, शनिवार- प्रदोष व्रत
अगस्त 2024 ग्रह गोचर
बुध सिंह राशि में वक्री- 5 अगस्त 2024 सूर्य देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे- 16 अगस्त 2024 शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे- 25 अगस्त 2024 मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे- 26 अगस्त

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











