
ATM से निकले कटे-फटे नोट बदलने से बैंक नहीं कर सकता इनकार, आप भी जान लें नियम
AajTak
अक्सर ATM से कटे-फटे नोट निकल आते हैं और फिर लोग परेशान हो जाते हैं. लोग इस बात की सोच में पड़ जाते हैं कि अब इस नोट का क्या करें? किसी दुकान वाले को देने पर वे लेने से इनकार कर देते हैं. लेकिन अगर कभी आप के साथ ये मामला होता है तो फिर बिल्कुल घबराएं नहीं. आप आसानी से कटे-फटे नोट को बदल सकते हैं. (Photo: File)
अक्सर ATM से कटे-फटे नोट निकल आते हैं और फिर लोग परेशान हो जाते हैं. लोग सोच में पड़ जाते हैं कि अब इस नोट का क्या करें? किसी दुकान वाले को देने पर वे लेने से इनकार कर देते हैं. लेकिन अगर कभी आप के साथ ये मामला होता है तो फिर बिल्कुल घबराएं नहीं. आप आसानी से कटे-फटे नोट को बदल सकते हैं. (Photo: File)
RBI का नियम साफ कहता है कि अगर ATM से कटे-फटे निकलते हैं तो बैंक बदलने से इनकार नहीं कर सकता है. आपको बता दें कि नोट बदलने के लिए बैंक में कोई लंबी प्रक्रिया नहीं है. मिनटों में नोट को बदला जा सकता है. (Photo: File)
एटीएम से निकले फटे नोट को आप उस बैंक में ले जाइए, जिस बैंक से वो एटीएम लिंक्ड है. वहां जाकर आपको एक अप्लीकेशन लिखनी होगी. जिसमें आपको पैसे निकालने की तारीख, समय, जिस जगह से निकाला है उसका नाम मेंशन करना होगा. अप्लीकेशन के साथ एटीएम से निकली उस स्लिप की कॉपी भी लगानी होती है, अगर स्लिप नहीं निकली हो तो फिर मोबाइल पर आए ट्रांजेक्शन डिटेल की जानकारी देनी होगी. (Photo: File)

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










