
ASUS ZenFone 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स आज होंगे लॉन्च, ऐसे देखें LIVE
AajTak
ASUS ZenFone 8 सीरीज को आज ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि इस लाइनअप के तहत ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip को पेश किया जाएगा.
ASUS ZenFone 8 सीरीज को आज ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि इस लाइनअप के तहत ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip को पेश किया जाएगा. हाल ही में 91मोबाइल्स के हवाले से ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip की तस्वीरें सामने आई थीं. साथ ही पब्लिकेशन ने ZenFone 8 की कीमत को लेकर भी जानकारी दी थी. ASUS ZenFone 8 सीरीज के लिए लॉन्च इवेंट की शुरुआत 07:00 PM CEST (10:30 PM IST) से होगी. इस लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के जरिए की जाएगी. यहीं से लाइव देखा जा सकेगा. आपको बता दें ASUS ZenFone 8 सीरीज का लॉन्च इवेंट पहले से तय शेड्यूल पर ही किया जा रहा है. हालांकि, Asus ने भारत में ZenFone 8 सीरीज के इवेंट को कोरोना की वजह से डिले कर दिया है. ASUS ZenFone 8 सीरीज की कीमतें आज इवेंट के दौरान बताई जाएंगी. हालांकि, 91मोबाइल्स ने सोर्सेज के हवाले से जानकारी दी है कि इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत EUR 700 (लगभग 62,500 रुपये), 8GB + 256GB की कीमत EUR 750 (लगभग 67,000 रुपये) और 16GB+ 256GB वेरिएंट की कीमत EUR 800 (लगभग 71,500 रुपये) रखी जाएगी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












