
Astro Tips to Solve Husband-Wives Dispute: यदि पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते हों तो ये उपाय करें
AajTak
Astro Tips to Solve Husband-Wives Dispute: अगर पति-पत्नी में रिश्ते में बाधा आ रही है तो ज्योतिषी प्रवीण मिश्र आज आपको बताने जा रहे हैं इसके लिए क्या उपाय करें. ज्योतिषी प्रवीण मिश्र की सलाह के मुताबिक, अपने घर में पीले रंग का प्रयोग ज्यादा करें, प्रतिदिन पक्षियों को दाना खिलाएं, तुलसी के पास शाम को दीपक जलाएं, भगवान विष्णु की आरती करें और गुरुवार के दिन भगवान वृहस्पति की पूजा करें और गरीबों को पीला भोजन दान करें. ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












