
Astro tips To Make Money: धन की कमी रहती है तो क्या उपाय करें, जानें
AajTak
Astro tips To Make Money: अक्सर ऐसा देखा जाता है की एक साधारण परिवार में धन की कमी बनी रहती है. धन को लेकर परेशानी बनी रहती है. हो सकता है कि कुछ ग्रह-नक्षत्रों के चलते ऐसा हो रहा हो. तो ज्योतिषी प्रवीण मिश्र आज आपको बताने जा रहे हैं कि धन की कमी ना हो इसके लिए क्या उपाय करने चाहिए. ज्योतिषी प्रवीण मिश्र की सलाह के मुताबिक, अपने घर का दरवाजा हमेशा साफ रखें, प्रतिदिन एक कटोरी आटा निकाल कर अलग रखें, जब 1 किलो हो जाए तो किसी गरीब को दान कर दें. प्रतिदिन एक रोटी गाय, एक रोटी पक्षियों को खिलाएं और प्रतिदिन लक्ष्मी जी की आरती करें.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











