Astro tips for Job: यदि नौकरी बार-बार छूट जाती है तो क्या उपाय करें
AajTak
नौकरी को लेकर हम अक्सर परेशान रहते हैं और वर्क लाइफ में हमेशा ही कई तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है. अक्सर ही तमाम प्रयासों के बावजूद भी नौकरी में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कभी प्रमोशन नहीं मिलता तो कभी मेहनत के सापेक्ष उच्चाधिकारियों का सहयोग नहीं मिलता, जिसके चलते लोग नौकरी बदल देते हैं. इस समस्या से निजात पाने के लिए प्रतिदिन भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें. मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें. शनिवार के दिन 8 गरीबों को भोजन दान करें. देखें ये वीडियो.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











