
Astro Tips For Good Health: अच्छे स्वास्थ्य के लिए आजमाएं ये सरल उपाय
AajTak
Astrological Tips: कहते हैं अच्छा स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है. लेकिन अच्छा स्वास्थ्य पाना भी इतना सरल नहीं है जितना कहना. अगर आप भी अच्छा स्वास्थ्य पाना चाहते हैं तो ज्योतिषी प्रवीण मिश्र आज आपको बताने जा रहे हैं इसके लिए क्या उपाय करें. ज्योतिषी प्रवीण मिश्र की सलाह के मुताबिक, प्रतिदिन सुबह जल्दी उठें स्नान करके भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. 10 मिनट उगते हुए सूर्य की किरणों के सामने बिताएं. प्रतिदिन गाय को 3 रोटी खिलाएं. बुधवार के दिन हरी घास देसी गाय को खिलाएं. ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












