
Astro Tips for Buying New Home: मनचाहा घर खरीदने की इच्छा होगी पूरी, आजमाएं ये उपाय
AajTak
Astro Tips for Buying New Home: जीवन में हर कोई अपनी इच्छाएं पूरी करना चाहता है. हर कोई चाहता है कि उसके पास खूब सारा धन हो और वो आलीशान जिंदगी बसर करे, वो खुश रहे, उसे मनचाहा घर मिले. कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी हम मनचाहा घर नहीं खरीद पाते हैं, ऐसे में हमारी इच्छा पूरी हो और हम मनचाहा घर खरीद पाएं उसके लिए ज्योतिषी प्रवीण मिश्र आज आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास उपाय जो आप अपना सकते हैं. ज्योतिषी प्रवीण मिश्र की सलाह के मुताबिक, घर का एक मॉडल लाकर अपने मंदिर में रखकर पूजा करें. भगवान शिव को जल चढ़ाएं और प्रतिदिन आरती करें. इससे आपकी मनचाहा घर खरीदने की इच्छा पूरी होगी. देखें ये वीडियो.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











