
Assam BJP Controversy: 'हाथ में गन, टोपी पहने दो लोगों पर निशाना...', उस वीडियो में ऐसा क्या, जिसपर मचा हंगामा, समझें कहानी
ABP News
असम BJP की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में CM हिमंत बिस्वा सरमा को लेकर आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए, जिस पर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
असम बीजेपी की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो के बाद विवाद गहरा गया है. विवाद बढ़ने के बाद इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ है. इस वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को टोपी पहने दो लोगों पर निशाना साधते हुए दिखाया गया था, जिसे लेकर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई है. गौरतलब है कि असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में इस वीडियो को चुनावी माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है. विपक्षी दलों का आरोप है कि यह वीडियो समाज में नफरत फैलाने वाला है.
इस मुद्दे पर केरल के अलाप्पुझा से लोकसभा सांसद के सी वेणुगोपाल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बीजेपी के एक आधिकारिक चैनल से ऐसा वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय को सीधे तौर पर निशाना बनाया गया है. उन्होंने इसे बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह कोई साधारण वीडियो नहीं है, जिसे नजरअंदाज किया जा सके.
An official BJP handle posted a video showing the targeted, ‘point-blank’ murder of minorities. This is nothing but a call to genocide - a dream this fascist regime has harboured since decades.This is not an innocuous video to be ignored as troll content. It is poison spread… pic.twitter.com/8mHxo4UjZV













