
AskSRK: 'पठान' के लिए कैसे शाहरुख खान ने लंबे किए बाल? 'किंग खान' ने बताया जुल्फों का राज
AajTak
शाहरुख खान ने अपने फैन्स के साथ लंबे ब्रेक के बाद बातचीत भी की है. शाहरुख खान अपना हैशटैग AskSRK चलाते हैं, जहां फैन्स अपना सवाल एक्टर से बेझिझक पूछ सकते हैं.
बॉलीवुड के 'किंग खान' ने फैन्स को सरप्राइज देते हुए अपनी आगामी फिल्म 'पठान' का ऐलान किया है. इस फिल्म से खुद का लुक भी रिलीज किया है. शाहरुख खान के फैन्स खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. आखिर फैन्स को शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर अपना दीदार करा ही दिया है. कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी. थिएटर्स में यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 में दस्तक देगी. इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. Bhai jab meri jaisi zulfein hon toh time nahi lagta…ghar ki kheti hai na!! #Pathan https://t.co/6ADyx9QGKn

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












