
Asian Games, Indian Hockey Team: टीम इंडिया ने रचा इतिहास... जापान को हराकर जीता गोल्ड, पेरिस ओलंपिक का मिला टिकट
AajTak
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया है. फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को 5-1 से मात दी है. इस जीत के साथ ही भारत ने पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया.
भारतीय हॉकी टीम ने हांगझोउ एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है. शुक्रवार (6 अक्टूबर) को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने गत चैम्पियन जापान को 5-1 से हराया. भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा दो गोल किए. वहीं मनप्रीत सिंह, अभिषेक और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल दागा.
जापान की ओर से इकलौता गोल सेरेन तनाका ने किया. इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है. पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक खेला जाएगा.
Golden Victory Alert: #HockeyHigh portrayed right by our #MenInBlue 🏒 Team 🇮🇳 outshines 🇯🇵 5⃣-1⃣ and brings home🥇& also a #ParisOlympics Quota 🥳 What a match!! Great work guys💯 Keep shining 💪🏻#Cheer4India#HallaBol#JeetegaBharat#BharatAtAG22 🇮🇳 pic.twitter.com/UKCKom45tP
फाइनल मुकाबले के दौरान पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो पाया. लंबे इंतजार के बाद खेल के 25वें मिनट में भारत गोल करने में कामयाब रहा. भारत के लिए यह गोल मनप्रीत सिंह ने दागा. हाफटाइम के समय भारत 1-0 से आगे था. फिर तीसरे क्वार्टर में भारत ने दनादन दो गोल किए. 32वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर स्कोर किया. फिर चार मिनट बाद (36वें मिनट) अमित रोहिदास ने भी पेनल्टी कॉर्नर पर ही गोल दागा.
एशियन गेम्स 2023 की स्पेशल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें
इसके बाद भारत ने चौथे क्वार्टर में भी दो गोल किए. पहले 48वें मिनट में अभिषेक ने शानदार फील्ड गोल दागा. हालांकि सेरेन तनाका ने 51वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके स्कोर 4-1 कर दिया. फिर हरमनप्रीत ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बेहतरीन गोल करके भारत को 5-1 की शानदार जीत दिला दी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



