
Asia Cup 2022: टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तानी क्रिकेटर का 'माइंड गेम', रोहित को बताया- थका हुआ
AajTak
कप्तान रोहित शर्मा कप्तानी में तो कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनके बल्ले से बड़ी इनिंग्स नहीं आ रही है. अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने 'माइंड गेम' खेलते हुए रोहित पर सवाल खड़े किए हैं. मोहम्मद हफीज का मानना है कि रोहित शर्मा लंबे समय तक भारत का नेतृत्व नहीं कर पाएंगे.
स्टार बल्लेाबज रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए कप्तानी तो शानदार कर रहे हैं लेकिन उनका खुद का फॉर्म फिलहाल अच्छा नहीं चल रहा है. एशिया कप 2022 में भी रोहित शर्मा ने बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दिया है. पाकिस्तान के पहले मुकाबले में रोहित महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. वहीं हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में उनके बल्ले से महज 21 रन निकले.
हफीज ने रोहित शर्मा पर उठाए सवाल
रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है. हफीज का मानना है कि रोहित शर्मा लंबे समय तक भारत का नेतृत्व नहीं कर पाएंगे. हफीज ने यह भी कहा कि एशिया कप में भारत का नेतृत्व करते हुए रोहित 'कमजोर' और डरे हुए दिख रहे हैं और उनका फॉर्म भी अच्छा नहीं रहा है. हफीज का मानना है कि भारतीय कप्तान मैदान पर खुद को express नहीं कर पा रहे हैं.
क्लिक करें- एशिया कप के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल रवींद्र जडेजा टूर्नामेंट से बाहर
मोहम्मद हफीज ने पीटीवी स्पोर्ट्स से कहा, 'मैच जीतने के बाद आप रोहित शर्मा के हाव-भाव देख सकते हैं. भारत के 40 रनों से जीतने के बाद उनकी यह प्रतिक्रिया है. मैंने रोहित की बॉडी लैंग्वेज के बारे में पहले भी बात की है. जब वो टॉस के लिए आए तो कमजोर, डरे और चिंतित दिख रहे थे. वह रोहित शर्मा नजर नहीं आ जिन्हें मैं देखा करता था और जो शानदार पारियां खेलते थे. मुझे लगता है कि कप्तानी के चलते उनके ऊपर काफी प्रेशर दिख रहा है. उनहें कई तरह की परेशानियां हो रही हैं.'
उनकी बॉडी लैंग्वेज भी डाउन: हफीज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









