
Asia Cup 2022: 'अभी कुछ नहीं कह पाऊंगा..., श्रीलंका में होने वाले एशिया कप पर सौरव गांगुली
AajTak
श्रीलंका की मेजबानी में एशिया कप के तहत 21 अगस्त से क्वालिफायर राउंड खेला जाएगा. जबकि 27 अगस्त से 11 सितंबर तक टूर्नामेंट के मैच होंगे...
Asia Cup 2022: इस साल होने वाले एशिया कप को लेकर ज्यादा समय नहीं रह गया है, मगर उसका शेड्यूल अब तक जारी नहीं किया गया है. इसका बड़ा कारण है कि यह टूर्नामेंट श्रीलंका की मेजबानी में होना है, जबकि इस देश में अभी हालात बिल्कुल अच्छे नहीं हैं.
आर्थिक स्थिति बद से बदतर होने के बाद वहां की जनता ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लोग सड़कों पर उतर आए और श्रीलंका के राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए हैं. ऐसे में वहां एशिया कप कैसे होगा? इस सवाल का अब तक कहीं से कोई सटीक जवाब नहीं मिला है.
इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी अपडेट दिया है. मगर वह भी कुछ कहने से बचते दिखाई दिए हैं. गांगुली ने भी कहा कि वह अभी कुछ कह नहीं पाएंगे, लेकिन हालात पर नजरें हैं.
एक महीने और इंतजार कर लेते हैं: गांगुली
गांगुली ने कहा, 'इस समय मैं कुछ भी नहीं कह सकता. मगर हम नजर बनाए हुए हैं. इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी वहां (श्रीलंका में) खेल रही है. सच कहूं तो श्रीलंकन टीम भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में आइए अब एक महीने और इंतजार कर लेते हैं.'
28 अगस्त को हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









