
Ashubh Trigrahi Yog 2026: राहु-मंगल-बुध की युति से बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
AajTak
Ashubh Trigrahi Yog 2026: कुंभ राशि में राहु, मंगल और बुध की युति से अशुभ त्रिग्रही योग बन रहा है, जिसका प्रभाव 11 अप्रैल 2026 तक रहने वाला है. ज्योतिष के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में तनाव, उलझन और कामकाज में बाधाएं बढ़ सकती हैं. जानिए मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए यह समय क्यों चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है.
Ashubh Trigrahi Yog 2026: ज्योतिष के अनुसार, जब राहु किसी अन्य ग्रह के साथ मिलते हैं तो उसका प्रभाव अक्सर चुनौतीपूर्ण और अशुभ माना जाता है. इस समय कुंभ राशि में राहु के साथ मंगल और बुध भी मौजूद हैं, जिससे एक त्रिग्रही योग बन रहा है. इन ग्रहों की युति 11 अप्रैल 2026 तक बनी रहेगी. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह स्थिति कुछ लोगों के लिए उलझन, तनाव और जल्दबाजी में फैसले लेने जैसी परिस्थितियां पैदा कर सकती है.
वैदिक ज्योतिष में राहु को भ्रम और अनिश्चितता से जोड़कर देखा जाता है, जबकि मंगल ऊर्जा और आवेग का प्रतीक है. बुध बुद्धि और निर्णय क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं. जब ये तीनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो कई बार व्यक्ति के निर्णय प्रभावित हो सकते हैं. इस वजह से सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार, इस अवधि में कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है.
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा तनाव भरा हो सकता है. कामकाज में रुकावटें आने की संभावना है. कई बार बनते काम भी अचानक अटक सकते हैं. ऑफिस या व्यापार से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहना जरूरी रहेगा क्योंकि खर्च बढ़ने की संभावना है. परिवार में छोटी बातों पर बहस या तनाव हो सकता है, जिससे मन बेचैन रह सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस दौरान धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी. मेहनत करने के बावजूद उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. खर्चों में बढ़ोतरी से आर्थिक संतुलन प्रभावित हो सकता है. निवेश या साझेदारी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ गलतफहमी हो सकती है, इसलिए बातचीत में सावधानी रखना जरूरी है. मानसिक दबाव के कारण उदासी या चिंता बढ़ सकती है.

हुंडई की हाल में लॉन्च हुई कॉम्पैक्ट SUV की बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच गई है. कंपनी ने इस मौके पर इसका नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जो डीजल इंजन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑफर करता है. इसमें सनरूफ समेत तमाम जरूरी फीचर्स मिलते हैं. हुंडई की नई वेन्यू की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से समुद्री मार्ग बाधित हो गया है. खासकर ईरान के होर्मुज स्ट्रेट से होकर आवाजाही नहीं होने की वजह से दूसरे देशों से आने वाले टैंकर और जहाज भारत नहीं पहुंच पा रहे हैं. इस वजह से सिर्फ तेल और गैस ही नहीं कई और भी आवश्यक चीजें जो उस रास्ते से भारत तक आती है, नहीं पहुंच पा रही है.

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में तेल और गैस की किल्लत शुरू हो गई है. होर्मुज स्ट्रेट बाधित हो जाने के कारण तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है. 50 दिनों तक के लिए तेल और गैस का स्टॉक बचा है. ऐसे में एलपीजी गैस को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है. इसी बीच सरकार ने आश्वासन दिया है कि घबराने की जरूरत नहीं है. पर्याप्त गैस और तेल के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं.

LPG को लेकर देश भर में एक पैनिक की स्थिति बनी हुई है. मिडिल ईस्ट वॉर को वजह बताया जा रहा है. सिलेंडर की कीमतें बढ़ चुकी हैं. कई राज्यों में ब्लैक में सिलेंडर डबल में बिक रहा है. इस स्थिति से बचने के लिए आप GAS Free Cooking ऑप्ट कर सकते हैं. सस्ते में ही काम हो जाएगा. आइए जानते हैं कैसे किचन को बनाएं गैस फ्री.









