
क्या इंडक्शन ही सहारा... गैस किल्लत के बीच सबसे ज्यादा क्या सर्च कर रहे लोग?
AajTak
सोशल मीडिया पर गैस सिलेंडर की किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग की खबरों के बीच लोग रसोई के लिए नया विकल्प तलाश रहे हैं. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन कुकटॉप की सर्च तेजी से बढ़ गई है. वहीं सरकार ने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और घबराकर खरीदारी न करने की सलाह दी है.
हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं कि कई जगहों पर LPG सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे या ब्लैक में बेचे जा रहे हैं. इन खबरों के बाद कई कस्टमर परेशान नजर आ रहे हैं और रसोई के लिए गैस सिलेंडर की जगह दूसरे विकल्प तलाशने लगे हैं. यही वजह है कि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर इन दिनों इंडक्शन कुकटॉप की सर्च और बिक्री तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है. इन खबरों के बाद कई ग्राहक सतर्क हो गए हैं और गैस सिलेंडर के विकल्प तलाशने लगे हैं, ताकि अगर कभी सिलेंडर मिलने में देरी हो जाए तो खाना बनाने में दिक्कत न हो.
यही कारण है कि इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर इंडक्शन कुकटॉप और इलेक्ट्रिक चूल्हे की सर्च अचानक बढ़ गई है. कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के ट्रेंड्स में भी देखा गया है कि लोग 'इंडक्शन स्टोव', 'इलेक्ट्रिक कुकटॉप' और 'गैस का विकल्प' जैसे शब्द तेजी से सर्च कर रहे हैं.
बैकअप के लिए इंडक्शन की खरीद दरअसल, रसोई गैस ज्यादातर घरों की जरूरत है. अगर किसी वजह से सिलेंडर की सप्लाई देर से मिलती है तो खाना बनाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कई लोग बैकअप के तौर पर इंडक्शन कुकटॉप खरीदना पसंद कर रहे हैं. इंडक्शन बिजली से चलता है और इसमें गैस की जरूरत नहीं होती, इसलिए यह गैस के विकल्प के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर पिछले कुछ दिनों में 'इंडक्शन कुकटॉप', 'इलेक्ट्रिक चूल्हा' और 'गैस का विकल्प' जैसे शब्द काफी ज्यादा सर्च किए जा रहे हैं. कई लोग सोशल मीडिया पर भी सलाह मांग रहे हैं कि अगर गैस सिलेंडर देर से मिले तो इंडक्शन या इलेक्ट्रिक कुकटॉप इस्तेमाल करना कितना सही रहेगा.
सरकारी एजेंसियों ने लोगों से कहा-घबराएं नहीं इस बीच गैस कंपनियों और सरकारी एजेंसियों की तरफ से लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही गई है. अधिकारियों का कहना है कि देश में एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और कहीं भी घबराकर खरीदारी करने की जरूरत नहीं है. लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर भरोसा न करें और सिलेंडर की बुकिंग आधिकारिक चैनलों से ही करें. सरकार और संबंधित एजेंसियों ने यह भी सलाह दी है कि उपभोक्ता गैस का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और अनावश्यक स्टॉक जमा न करें, ताकि सभी लोगों को समय पर सिलेंडर मिल सके. साथ ही सुरक्षा के लिहाज से गैस सिलेंडर का सही इस्तेमाल और नियमित जांच भी जरूरी बताई गई है.
सरकार का आश्वासन: गैस की कमी की खबरों से घबराने की जरूरत नहीं सोशल मीडिया पर इन दिनों एलपीजी गैस की कमी को लेकर कई तरह की खबरें और अफवाहें फैल रही हैं. हालांकि सरकार ने साफ किया है कि देश में गैस और तेल की आपूर्ति को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि पहले भारत लगभग 27 देशों से तेल और ऊर्जा संसाधन आयात करता था, लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को देखते हुए सरकार ने अपने सप्लाई नेटवर्क को और बढ़ा दिया है. अब भारत करीब 40 देशों से तेल और ऊर्जा संसाधन प्राप्त कर रहा है, ताकि भविष्य में किसी तरह की कमी न हो.

हुंडई की हाल में लॉन्च हुई कॉम्पैक्ट SUV की बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच गई है. कंपनी ने इस मौके पर इसका नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जो डीजल इंजन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑफर करता है. इसमें सनरूफ समेत तमाम जरूरी फीचर्स मिलते हैं. हुंडई की नई वेन्यू की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से समुद्री मार्ग बाधित हो गया है. खासकर ईरान के होर्मुज स्ट्रेट से होकर आवाजाही नहीं होने की वजह से दूसरे देशों से आने वाले टैंकर और जहाज भारत नहीं पहुंच पा रहे हैं. इस वजह से सिर्फ तेल और गैस ही नहीं कई और भी आवश्यक चीजें जो उस रास्ते से भारत तक आती है, नहीं पहुंच पा रही है.

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में तेल और गैस की किल्लत शुरू हो गई है. होर्मुज स्ट्रेट बाधित हो जाने के कारण तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है. 50 दिनों तक के लिए तेल और गैस का स्टॉक बचा है. ऐसे में एलपीजी गैस को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है. इसी बीच सरकार ने आश्वासन दिया है कि घबराने की जरूरत नहीं है. पर्याप्त गैस और तेल के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं.










