
Guru Margi 2026: मिथुन राशि में सीधी चाल चलेंगे देवगुरु बृहस्पति, किस राशि की बदलेगी किस्मत
AajTak
Guru Margi 2026: आज सुबह 8:58 बजे देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे और 2 जून 2026 तक सीधी चाल चलेंगे. ज्योतिष शास्त्र में गुरु का मार्गी होना बेहद शुभ माना जाता है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन, करियर, धन और भाग्य पर अलग-अलग तरीके से पड़ सकता है. जानिए बृहस्पति के मार्गी होने से आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा.
Guru Margi 2026: 11 मार्च 2026 यानी आज सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे, यानी वे सीधी चाल चलना शुरू कर देंगे. ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति का मार्गी होना बहुत शुभ माना जाता है. जब गुरु ग्रह सीधी चाल चलते हैं तो ज्ञान, धन, सुख और समृद्धि में वृद्धि होने की संभावना बढ़ती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज से लेकर 2 जून 2026 तक बृहस्पति मिथुन राशि में ही मार्गी अवस्था में रहेंगे, इसके बाद वे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे.
खास बात यह है कि बृहस्पति पुनर्वसु नक्षत्र में मार्गी हो रहे हैं. पुनर्वसु नक्षत्र 27 नक्षत्रों में सातवां नक्षत्र है और इसे बृहस्पति का ही नक्षत्र माना जाता है. इस नक्षत्र का अर्थ होता है फिर से अच्छा बनाना या नयापन लाना. यह नक्षत्र जीवन में आशा, विकास, धैर्य और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है. इसलिए इस समय कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तो आइए पंडित प्रवीण मिश्र द्वारा जानते हैं कि बृहस्पति के मार्गी होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग कैसे पड़ेगा.
मेष राशि
मेष राशि से तीसरे भाव में बृहस्पति गोचर कर रहे हैं. बृहस्पति के मार्गी होने के बाद आपकी मेहनत का फल मिलने लगेगा. जो प्रयास लंबे समय से चल रहे थे, उनमें सफलता मिलने के संकेत हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर बढ़ेंगे. सेहत भी ठीक रहेगी और धन की स्थिति मजबूत हो सकती है. बस जल्दबाजी और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है.उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीली मिठाई का भोग लगाकर गरीबों में बांटें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि से दूसरे भाव में बृहस्पति मार्गी होंगे. इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. जो लोग संपत्ति खरीदने या बेचने की कोशिश कर रहे थे, उनकी रुकावटें दूर हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में भी लाभ मिलने की संभावना है.उपाय: गुरुवार के दिन फल का भोग भगवान विष्णु को लगाकर जरूरतमंदों को प्रसाद बांटें.

मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से समुद्री मार्ग बाधित हो गया है. खासकर ईरान के होर्मुज स्ट्रेट से होकर आवाजाही नहीं होने की वजह से दूसरे देशों से आने वाले टैंकर और जहाज भारत नहीं पहुंच पा रहे हैं. इस वजह से सिर्फ तेल और गैस ही नहीं कई और भी आवश्यक चीजें जो उस रास्ते से भारत तक आती है, नहीं पहुंच पा रही है.

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में तेल और गैस की किल्लत शुरू हो गई है. होर्मुज स्ट्रेट बाधित हो जाने के कारण तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है. 50 दिनों तक के लिए तेल और गैस का स्टॉक बचा है. ऐसे में एलपीजी गैस को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है. इसी बीच सरकार ने आश्वासन दिया है कि घबराने की जरूरत नहीं है. पर्याप्त गैस और तेल के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं.

LPG को लेकर देश भर में एक पैनिक की स्थिति बनी हुई है. मिडिल ईस्ट वॉर को वजह बताया जा रहा है. सिलेंडर की कीमतें बढ़ चुकी हैं. कई राज्यों में ब्लैक में सिलेंडर डबल में बिक रहा है. इस स्थिति से बचने के लिए आप GAS Free Cooking ऑप्ट कर सकते हैं. सस्ते में ही काम हो जाएगा. आइए जानते हैं कैसे किचन को बनाएं गैस फ्री.

LPG की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हड़कंप, इन देशों से 90% गैस की सप्लाई, जानिए कितना बड़ा है संकट
LPG Crisis In India: देश में एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है और इससे निपटने के लिए सरकार ने भी तुरंत कदम उठाए हैं. भारत में GAIL-ONGC को गैस प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया गया है.









