
Ashes 2021 : जिस शाम खिलाड़ी को वापस इंग्लैंड जाना था, उसी दिन टेस्ट टीम से जुड़ने का मिला मौका
AajTak
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश बटलर और जॉनी बेयरस्टो की चोट के चलते सैम बिलिंग्स को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. सैम बिलिंग्स ऑस्ट्रेलिया में ही सिडनी थंडर्स के लिए बिग बैश लीग (BBL) में भाग ले रहे थे.
एशेज के पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को टेस्ट टीम में जोड़ लिया है. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो की चोट के चलते सैम बिलिंग्स को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. बिलिंग्स ऑस्ट्रेलिया में ही सिडनी थंडर्स के लिए बिग बैश लीग (BBL) में भाग ले रहे थे. बटलर और बेयरस्टो दोनों को सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में चोट लग गई है.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












