
Ashes: गाबा में खराब अंपायरिंग, मार्च के बाद बॉलिंग कर रहे बेन स्टोक्स ने पहली 3 नो बॉल डाली, अंपायर ने देखा ही नहीं
AajTak
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला गाबा टेस्ट विवादों में आ गया है. बेन स्टोक्स ने अपने पहले ही ओवर की शुरुआती 3 गेंद नोबॉल कर दीं, लेकिन अंपायर इसे देख ही नहीं सके. यानी यह तीन बॉल एक्स्ट्रा में मानी ही नहीं गईं. जानिए कब पकड़ाई गलती...
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला गाबा टेस्ट विवादों में आ गया है. मार्च के बाद पहली बार गेंदबाजी कर रहे बेन स्टोक्स ने अपने पहले ही ओवर की शुरुआती 3 गेंदें नोबॉल कर दीं, लेकिन यहां समझने वाली बात यह है कि अंपायर इसे देख ही नहीं सके. यानी यह तीन बॉल एक्स्ट्रा में मानी ही नहीं गईं. इसी के एशेज सीरीज में टेक्नोलॉजी से जुड़ी समस्याएं भी उजागर हो गईं हैं, जिसकी हर तरफ आलोचना हो रही है. what the hell did just happen? Stokes clean bowled Warner but on a no ball. unbelievable. today's 1st no ball and that too on a wicket taking delivery.🏏 @CricketAus @englandcricket #TheAshes pic.twitter.com/m70mKgoWvM First 3 balls as well by Ben Stokes was no-balls but umpires didint call anyone of them.pic.twitter.com/rycQKowqqO

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









