
Ashes को लेकर जंग, नासिर हुसैन ने AUS को लताड़ा, ECB इस हफ्ते लेगी बड़ा फैसला
AajTak
कोरोना संकट के कारण इस साल एशेज़ पर सस्पेंस बना हुआ है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग चल रही है. इस बीच अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस हफ्ते के आखिर में अहम बैठक बुलाई है.
Ashes Final decision: इस साल के आखिर में होने वाली एशेज़ सीरीज़ को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. दशकों से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ये बहुचर्चित सीरीज़ खेली जाती है. लेकिन इस बार कोरोना संकट को देखते हुए इसको लेकर विवाद हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, पूर्व खिलाड़ियों की बयानबाजी जारी है. इस बीच अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इस हफ्ते एक बड़ी बैठक करेगा, जिसमें एशेज़ के भविष्य पर फैसला किया जाएगा. NASSER HUSSAIN: It's a bit rich the Aussies lecturing us on quarantining for the Ashes... England have played 18 Tests during the pandemic while Tim Paine's men have had just four - and all at home! via https://t.co/jTw0hUd9Mw https://t.co/BS6mUUkW0E

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












