
Aryan Khan को जाल में फंसाकर Shah Rukh Khan की टीम से वसूली गई कीमत? हुए नए खुलासे
AajTak
शाहरुख खान के बेटे आर्यन को छोड़ने की एवज में 25 करोड की उगाही की कोशिश के आरोपों की जांच शुरू हो गई है. इसके लिए एनसीबी की विजिलेंस टीम आज मुंबई आई. कई जगहों पर आज पड़ताल की गई जहां पैसे के लेनदेन की बात कही गई थी. इन आरोपों के केंद्र में खुद एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े हैं. प्राइवेट जासूस बताए जा रहे किरण गोसावी के बॉडीगार्ड प्रभाकर सैल ने संगीन आरोप लगाया था कि आर्यन खान को छोड़ने की एवज में वसूली की कोशिश की गई थी. सवाल सीधा उठा था समीर वानखेड़े पर. आरोप ये भी था कि शाहरूख खान की मैनेजर पूजा डडलानी बातचीत के लिए पहुंची थी और जिस 25 करोड की रकम की उगाही करनी थी उसका एक हिस्सा वसूल भी लिया गया था. इन आरोपों के बाद ही समीर वानखेडे मुश्किल मे आ गए थे. उनसे ड्रग्स केस की जांच टीम की अगुवाई छिन गई थी और अब दिल्ली से गई ये खास टीम वानखेडें पर लगे संगीन आरोपों की जांच कर रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











