
Archana Puran Singh-Shekhar Suman show: कपिल शर्मा शो छोड़ रहीं अर्चना? शेखर सुमन संग नए शो का किया ऐलान
AajTak
अर्चना पूरन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि वह अकेली नहीं, बल्कि शेखर सुमन के साथ एक शो लेकर आ रही हैं. हालांकि, इसके अलावा अर्चना पूरन सिंह ने अपने फैन्स को और कोई जानकारी नहीं दी है.
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अर्चना पूरन सिंह हंसी के ठहाके लगाते नजर आती हैं. किसी को हंसी न भी आ रही हो, तब भी अर्चना पूरन सिंह को देखकर उसके चेहरे पर मुस्कान आ ही जाती है. वैसे तो अर्चना पूरन सिंह और किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अब वह कॉमेडियन और एक्टर शेखर सुमन संग एक शो लेकर आ रही हैं. देर से ही सही, लेकिन लगता है कि दोनों का यह शो काफी जबरदस्त होने वाला है. साथ ही चर्चा ये भी होने लगी है कि क्या अर्चना कपिल शर्मा का शो छोड़ रही हैं.
वीडियो हो रहा वायरल अर्चना पूरन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि वह अकेली नहीं, बल्कि शेखर सुमन के साथ एक शो लेकर आ रही हैं. हालांकि, इसके अलावा अर्चना पूरन सिंह ने अपने फैन्स को और कोई जानकारी नहीं दी है. फैन्स अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन का यह वीडियो देखकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं. हर कोई उनसे कॉमेंट सेक्शन में कॉमेंट कर सवाल कर रहा है कि आखिर कुछ और जानकारी तो दें, जिससे उन्हें आइडिया लग सके कि आखिर वह क्या नया लेकर आने वाली हैं.
अर्चना पूरन सिंह के इस वीडियो पर अबतक 42 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. एक फैन ने कॉमेंट कर कहा, "मैम, आप बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं. हम काफी एक्साइटेड हैं आपके नए शो के लिए. कुछ और जानकारी दें." वीडियो में अर्चना पूरन सिंह ने ब्लू कलर की शिमरी ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है और बालों को खुला रखा है. न्यूड मेकअप किया है और सिल्वर-डायमंड जूलरी पहनी है.
अर्चना पूरन सिंह के लिए Kapil Sharma का स्वीट नोट, बोले- मेरी लाफिंग बुद्धा
वीडियो शेयर करते हुए अर्चना पूरन सिंह ने कैप्शन में लिखा, "चलो तैयार हो जाओ. गेट, सेट गो. जल्द आ रहे हैं हम दोनों सोनी टीवी ऑफिशियल पर. हमें देखना मत भूलिएगा." वीडियो में शेखर सुमन व्हाइट शर्ट और ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











