
Apple Days सेल में iPhone और MacBook पर मिल रहा है डिस्काउंट
AajTak
Apple के प्रोडक्ट्स पर विजय सेल्स ने ऑफर की घोषणा की है. ये ऑफर 31 मार्च तक वैलिड है. इसमें ऐपल के प्रोडक्ट्स को काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है.
Apple के प्रोडक्ट्स खरीदने वालों के लिए ऑफलाइन रिटेल स्टोर विजय सेल्स खास ऑफर लेकर आया है. विजय सेल्स ने Apple Days की घोषणा की है. इस सेल में ऐपल के प्रोडक्ट्स पर काफी डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. ये सेल आज से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगी. ग्राहक ऐपल के प्रोडक्ट्स की खरीदारी विजय सेल्स के रिटेल स्टोर या इसकी वेबासइट से कर सकते हैं. इसमें डायरेक्ट डिस्काउंट के अलावा HDFC बैंक के कार्ड पर भी छूट दी जा रही है. यहां आपको ऐसे ही कुछ चुनिंदा डिस्काउंट के बारे में बता रहे हैं जो आप ऐपल के प्रोडक्ट्स पर पा सकते हैं. iPhone 11 के 64GB वेरिएंट को ऑफर में 51,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके साथ HDFC बैंक के कार्ड से लेने पर 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है. इस वजह से इसका फाइनल प्राइस केवल 46,999 रुपये हो जाता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












