
Apple ने लॉन्च किया पावरफुल लैपटॉप MacBook Pro M5, नए चिपसेट में दिए गए हैं ये AI फीचर्स
AajTak
Apple ने MacBook Pro M5 लॉन्च कर दिया है. नए M5 चिपसेट में कई AI बेस्ड कैपिब्लिटीज हैं जो ऑन डिवाइस LLM को पावर करेंगी. आइए जानते हैं क्या है खास.
Apple ने एक नया मैकबुक लॉन्च कर दिया है. ये 14 इंच मॉडल है और इसमें Apple M5 चिपसेट दिया गया है. कंपनी ने दावा किया है कि ये मैक में AI के लिए नेक्स्ट बिग लीप होगा, यानी एक बड़ा ब्रेकथ्रू जैसा.
दरअसल Apple M5 चिपसेट में 16 कोर न्यूरल इंजन दिया गया है. इसे ख़ास तौर पर आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग टास्क्स के लिए डिज़ाइन किया गया है. कंपनी ने कहा है कि ये प्रोसेसर बेहद पावरफुल है.
ऐपल के M4 चिपसेट मॉडल्स के मुकाबले M5 चिपसेट 3.5x फास्टर AI परफ़ॉर्मेंस देता है, जबकि 1.6x फास्ट ग्राफिक्स है. कंपनी का दावा है कि नए न्यूरल इंजन की वजह से लोकल लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) से लेकर ऐप्स बनाने तक का काम आसान हो जाएगा और फास्ट भी होगा. यानी ऑन डिवाइस भी लार्ज लैंग्वेज मॉडल प्रोसेसिंग हो पाएगी.
MacBook Pro में जो SSD दी गई है वो भी 2x फास्ट है पिछले जेनेरेशन के मुकाबले. कंपनी ने दावा किया है कि ये 24 घंटे का बैकअप देगा. इसके अलावा इसमें 150GB/s की युनिफाइड मेमोरी बैंडविथ मिलती है.
भले ही इस बार Apple ने iPhone 17 सीरीज लॉन्च पर AI के बारे में ज्यादा बात नहीं की, लेकिन M5 प्रोसेसर में AI और मशीन लर्निंग को फास्ट बनाने के लिए तमाम तरह की खूबियां दी गई हैं.
M5 में 10 कोर जीपीयू के साथ हर कोर में न्यूरल एक्सेलरेटर दिया गया है. डिस्प्ले 14 इंच की है और इसमें पिछले मॉडल के मुकाबले बदलाव नहीं किया गया है. इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया गया है जो iPhone 17 सीरीज़ में भी मिलता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












