
Apple ने दिखाया कैसे बिकता है यूजर्स का डेटा, ब्लैक मार्केट में लगती है बोली, इस फीचर्स से बच सकते हैं आप
AajTak
Apple App Tracking Transparency Feature: ऐपल ने नया ऐड जारी किया है. इस ऐड में कंपनी ने बताया है कि किस तरह से यूजर्स के डेटा को ब्लैक मार्केट में बेचा जाता है. कंपनी इससे बचने के लिए कुछ फीचर्स भी ऑफर करती है. आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स.
ऐपल का फोकस यूजर्स की प्राइवेसी और ट्रैकिंग ट्रांसपैरेंसी पर रहता है. कंपनी की इस सर्विस की वजह से ही लोग ऐपल के प्रोडक्ट्स महंगे होने के बाद भी खरीदना पसंद करते हैं. ब्रांड ने अपने लेटेस्ट ऐड में आईफोन के ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपैरेंसी फीचर और मेल प्राइवेसी प्रोटेक्शन को फ्लॉन्ट (दिखाया) किया है.
कंपनी ने हाल में जारी किए गए अपने ऐड में दिखाया है कि कैसे iPhone यूजर्स के डेटा को बिकने से बचाता है. ब्रांड ने ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपैरेंसी फीचर को iOS 14.5 के साथ जारी किया था. यह फीचर यूजर्स के डेटा को ज्यादा प्राइवेट रखता है.
इससे ऐप्स आपके पर्सन डेटा और एक्टिविटी को आपकी परमिशन के बिना ट्रैक नहीं कर सकते हैं. जैसे ही कोई ऐप आपका डेटा यूज करना चाहता है, तो आपके फोन पर एक पॉप-अप डिस्प्ले होता है, जो आपको इसकी जानकारी देता है और परमिशन के लिए पूछता है.
अगर आप अलाउ करेंगी तब ही ऐप आपके डेटा को ट्रैक कर पाएगा. अगर आप नहीं का ऑप्शन चुनते हैं, तो ऐप आपके पर्सनल डेटा और एक्टिविटी को ट्रैक नहीं कर पाएगा.
ऐपल का नया ऐड भी इसी फीचर के इर्द-गिर्द घूमता है. इसमें Ellie नाम की एक लड़की को दिखाया गया है, जो एक पुराने थिएटर जैसे हॉल में एंटर करती है. वहां Ellie देखती है कि उसके पर्सनल डेटा की नीलामी हो रही है.
ऑडियंस उसके आईफोन के ईमेल, पर्चेज हिस्ट्री, लोकेशन डेटा, कॉन्टैक्ट, ब्राउजिंग हिस्ट्री और दूसरे प्राइवेट डेटा पर बोली लगा रही होती है. इसके बाद Ellie ऐपल के ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपैरेंसी और मेल प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर का इस्तेमाल करती है, जिसके बाद नीलामी में बोली लगा रहे लोग गायब हो जाते हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











