
Apple ने कैंसिल किया प्रोजेक्ट, नहीं मिलेगा सब्सक्रिप्शन पर iPhone, दो साल से चल रहा था काम
AajTak
iPhone Subscription Service: सब्सक्रिप्शन पर iPhone, लगभग दो साल पहले ऐपल के ऐसे प्रोजेक्ट की जानकारी सामने आई थी. रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ऐपल iPhone सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर सकता है, जिसमें यूजर्स हर साल नया iPhone सब्सक्रिप्शन फीस देकर ले पाएंगे. दो साल तक इस प्रोजेक्ट पर काम करने के बाद ऐपल ने इसे बंद करने का फैसला किया है.
ऐपल ने हार्डवेयर सब्सक्रिप्शन सर्विस लाने का अपना प्रोजक्ट बंद कर दिया है. वैसे तो इस सर्विस के बारे में काफी पहले जानकारी आई थी. माना जा रहा था कि ऐपल सब्सक्रिप्शन पर iPhone बेच सकता है, जिसमें यूजर्स को आईफोन खरीदना नहीं होगा, बल्कि वे इसे सब्सक्रिप्शन पर ले सकेंगे.
कार्स को लेकर इस तरह के कई प्लान कंपनियां चलाती हैं. हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो ऐपल ने अपने इस प्लान को कैंसिल कर दिया है. इस प्रोग्राम पर दो साल से कंपनी काम कर रही थी. इसके तहत कंज्यूमर्स हर साल नए iPhone पर अपग्रेड कर पाते.
इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी Apple Pay डिवीजन को दी गई थी. इसके साथ ही कंपनी 'पे लेटर' प्रोग्राम पर भी काम कर रही थी. इस योजना को भी कैंसिल कर दिया गया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल हार्डवेयर सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च करने के प्रयासों पर रोक लगा दी है.
यह भी पढ़ें: ये तीन टिप्स खोल देंगी सेकेंड हैंड iPhone के सारे राज, जरूर करें चेक
इस प्रोग्राम के तहत ऐसे कस्टमर्स जो ऐनुअल सब्सक्रिप्शन पर iPhone खरीदते, उन्हें कंपनी हर साल नया iPhone सब्सक्रिप्शन फीस देने पर देती. दो साल पहले शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को कई वजहों से देरी का सामना करना पड़ा. कंपनी इस सर्विस को 2022 के अंत तक लॉन्च करने की योजना में थी.
हालांकि, कई वजहों से कंपनी को देरी का सामना करना पड़ा. इसके अलावा कंपनी को चिंता थी कि कंज्यूमर फाइनेंशियल प्रोटेक्शन ब्यूरो इस सर्विस की जांच कर सकता है. CFPB ने कहा था कि ऐसी कंपनियां जो Pay Later जैसी सर्विसेस ऑफर कर रही हैं, उन्हें Visa और Mastercard जैसे फर्म वाले नियमों का पालन करना होगा.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











