
Aparna Yadav: सपा के घर में ही स्ट्राइक, बीजेपी में शामिल हो सकती हैं मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा
AajTak
Aparna Yadav: मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव आज बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. सूत्रों के अनुसार, अपर्णा की बीजेपी से बातचीत फ़ाइनल हो चुकी है. अपर्णा यादव ने 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ की कैंट सीट से लड़ा था.
मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. सूत्रों के अनुसार, अपर्णा की बीजेपी से बातचीत फ़ाइनल हो चुकी है. अपर्णा यादव ने 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ की कैंट सीट से लड़ा था. कैंट विधानसभा क्षेत्र से 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में अपर्णा यादव दूसरे नंबर पर रही थीं. वह भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं. हालांकि, अपर्णा को करीब 63 हजार वोट मिले थे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











