
AP Inter Exam 2021: जुलाई अंत में हो सकते हैं बोर्ड एग्जाम, सुप्रीम कोर्ट में आज होगा फैसला
AajTak
AP Board 12th Exam 2021: अदालत में सरकार ने परीक्षा आयोजित करने के अपने पक्ष में कहा है कि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो चुके हैं और हेल्थ एक्सपर्ट्स ने भी परीक्षाएं आयोजित करने के लिए सहमति दे दी है. परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है.
AP Board 12th Exam 2021: आंध्र प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज 24 जून को फैसला होना है. न्यायमूर्ति ए एम खानवलीकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की पीठ अधिवक्ता अनुभा श्रीवास्तव सहाय द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगी. आंध्र प्रदेश सरकार प्रथम और द्वितीय वर्ष दोनों के छात्रों के लिए AP इंटर परीक्षा 2021 आयोजित करने के लिए तैयार है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












