
Anushka Yadav Tej Pratap Yadav: 'लालू परिवार को सलाह देना चाहता हूं...', बोले अनुष्का यादव के भाई, तेज प्रताप संग बहन की शादी पर कही ये बात
AajTak
Tej Pratap Yadav Anushka Yadav: तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के विवाद पर अनुष्का के भाई आकाश यादव ने बयान दिया है. उन्होंने तेज प्रताप का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया और यह पूरी तरह निजी मामला है. आकाश ने तेजस्वी यादव से दो परिवारों की इज्जत संभालने की अपील की और अनुष्का के चरित्र पर हो रही टिप्पणी को गलत बताया.
Anushka Yadav Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव को लेकर उठे विवाद पर अब अनुष्का के परिवार की ओर से बयान आया है. अनुष्का के भाई आकाश यादव ने कहा, 'अनुष्का मेरी छोटी बहन है और उसका जो भी फैसला होगा, मैं एक बड़े भाई का फर्ज निभाऊंगा.'
आकाश यादव ने स्पष्ट किया कि तेज प्रताप और अनुष्का की शादी हुई या नहीं, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती, क्योंकि यह पूरी तरह निजी मामला है. उन्होंने कहा, 'अनुष्का अभी घर पर है और वह इस बारे में बात करेगी तो ज्यादा बेहतर होगा.'
तेज प्रताप यादव को राजद से बाहर निकाले जाने को लेकर उन्होंने कहा, 'हम इसकी निंदा करते हैं. क्या तेज प्रताप ने कोई अपराध कर दिया है? क्या उन्होंने बलात्कार किया है या परिवार पर कोई दाग लगाया है?' अनुष्का के भाई ने कहा कि लोकतंत्र में किसी को समाज का ठेकेदार नहीं समझना चाहिए.
दो परिवारों की इज्जत को संभालना तेजस्वी की जिम्मेदारी लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को आदरणीय बताते हुए आकाश ने कहा, 'मैं लालू परिवार को सलाह देना चाहता हूं कि मेरी बहन के चरित्र पर जो अनर्गल बयानबाजी हो रही है, वह पूरी तरह गलत है. तेजस्वी यादव से कहना चाहूंगा कि दो परिवारों की इज्जत को संभालना अब उनकी जिम्मेदारी है.'
बयान में उन्होंने भी कहा, 'हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन तेजस्वी यादव के पास बहुत कुछ है.' उन्होंने यह जानकारी भी साझा की कि अनुष्का यादव स्वतंत्रता सेनानी आमिर गुरु जी की नातिन हैं, जिससे उनका परिवार सामाजिक और ऐतिहासिक रूप से प्रतिष्ठित है. इस पूरे विवाद में अब सियासी और पारिवारिक दोनों ही मोर्चों पर हलचल तेज हो गई है.
फेसबुक पर किया प्यार का इजहार गौरतलब है कि हाल ही में तेज प्रताप ने अपने और अनुष्का के बीच रिलेशन को लेकर फेसबुक पर पोस्ट किया था. तेज प्रताप ने फेसबुक पर लिखा, 'मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है. हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं. हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहे हैं. मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं... इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सबके बीच रख रहा हूं. आशा करता हूं आप लोग मेरी बातों को समझेंगे.'

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









