
Anurag Thakur On National Herald Case: क्या गांधी परिवार देश के कानून से ऊपर है? देखें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का वार
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय के टारगेट पर आज एक नहीं दो नहीं कई नेता और पार्टियां हैं. सोनिया गांधी से लेकर संजय राउत और पार्थ चटर्जी निशाने पर हैं. लेकिन ईडी की इस कार्रवाई के पीछे विपक्ष को मोदी सरकार की गलत मंशा लग रही है. इसी को लेकर नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में ईडी के खिलाफ हंगामा किया. तो वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या गांधी परिवार देश के कानून से ऊपर है. आगे अनुराग ठाकुर ने कहा कि हजारों करोड़ की संपत्ति कैसे हड़पें नेशनल हेराल्ड स्कैम इसका उदाहरण है. देखें इस वीडियो में.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











