
Anondita Medicare Share: हर साल 56 करोड़ कंडोम बनाती है ये कंपनी, अब किया एक और कमाल!
AajTak
Anondita Medicare Limited एक भारतीय हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो 'COBRA' ब्रांड नाम से कंडोम बनाती है. कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नोएडा में है
कंडोम बनाने वाली कंपनी के शेयर ने निवेशकों को चौंका दिया है. केवल 4 महीने में ही इस कंपनी के शेयर ने ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है. कंपनी का नाम Anondita Medicare है. इस कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग इसी साल अगस्त में हुई थी, तब से अब तक कंपनी के शेयर 500% से अधिक का रिटर्न बनाकर दिया है.
अनोंदिता मेडिकेयर (Anondita Medicare) के शेयर सोमवार को करीब 3.52 फीसदी की तेजी के साथ 942 रुपये पर पहुंच गया है. इस शेयर में लिस्टिंग (Listing) के बाद से ही लगातार तेजी देखने को मिली रही है. सोमवार को अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर ट्रेडिंग के दौरान 953 रुपये तक पहुंच गया. जो कि पिछले 4 महीनों में करीब 530% का उछाल दर्शाता है. इसी के साथ शेयर का यही 52 वीक हाई भी है.
4 महीने में जबरदस्त रिटर्न
लगातार शेयर में तेजी से Anondita Medicare का मार्केट कैप बढ़कर 1704 रुपये हो गया है. बता दें, फिलहाल शेयर 950 रुपये के आसपास पहुंच गया है, जबकि इसका IPO प्राइस महज 145 रुपये था.
दरअसल, Anondita Medicare का आईपीओ 22 अगस्त 2025 को ओपन हुआ था. आईपीओ का प्राइस बैंड 145 रुपये प्रति शेयर था. जब यह 1 सितंबर 2025 को NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ, तब शेयर का भाव 275.50 रुपये था. यानी 90% प्रीमियम पर ये शेयर लिस्ट हुआ था. लेकिन उसके बाद से शेयर ने पिछले करीब 4 महीने में पीछे मुड़कर नहीं देखा है. इस इश्यू पर 300.89 गुना से भी अधिक सब्सक्रिप्शन देखा गया.
'COBRA' नाम से कंडोम बनाती है कंपनी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












