
Ankita Murder Case: श्रीनगर पहुंचा अंकिता का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार
AajTak
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस में आरोपी के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलने के साथ-साथ आरोपी के पिता और भाई को भाजपा ने निकाल दिया है. वहीं अंकिता का शव श्रीनगर पहुंच चुका है, आज रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है.
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी का पार्थिव शरीर श्रीनगर गढ़वाल पहुंच चुका है. आज रविवार को विधि विधान के साथ अंकिता भंडारी की अंत्येष्टि एनआईटी घाट श्रीनगर में की जाएगी. पार्थिव शरीर को राजकीय मेडिकल कॉलेज में रखा गया है. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की टीमें घाट व मोर्चरी पर मौजूद हैं. पुलिस इस केस के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. प्रशासन ने आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया है. वहीं आरोपी के पिता और भाई को भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया है. जानिए पूरे दिन का घटनाक्रम...
चिल्ला पावर हाउस के पास से मिला अंकिता का शव
पुलिस को अंकिता की बॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास से मिली. पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी 19 साल की थी. अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी. पुलिस और SDRF की टीमें जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही थीं.
सीएम ने ट्वीट कर दी शव मिलने की जानकारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया है. इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में SIT का गठन कर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए हैं.
BJP ने आरोपी पुलकित आर्य के पिता को पार्टी से निकाला, भाई से भी छीना पद

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.








