
Ankita Murder Case: पुलकित आर्य ने अंकिता के दोस्त को भी किया था गुमराह, ऑडियो रिकॉर्डिंग में खुलासा
AajTak
Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड में अब सामने आया है कि मुख्य आरोपी पुलकित आर्य अंकिता के दोस्त को भी गुमराह कर रहा था. जब पुष्प ने पुलकित को फोन कर अंकिता के बारे में पूछा तो पुलकित ने कहा कि वह तुम्हारे तुम्हारे साथ तो नहीं चली गई. इतना ही नहीं, पुलकित ने कहा कि पुलिस सभी की कॉल डिटेल खंगालेगी कि किसने अंकिता से बात की.
उत्तराखंड की अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. अब सामने आया है कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य ने परफेक्ट क्राइम को अंजाम देने की कोशिश की थी. आज तक/इंडिया टुडे के पास अंकिता के दोस्त पुष्प और पुलकित आर्य के बीच हुई बातचीत की ऑडियो है. इसमें सामने आया है कि पुष्प ने पुलकित आर्य को फोन कर पूछा था कि अंकिता कहां गायब हो गई है, अंकिता का फोन नहीं लग रहा है. इस बातचीत के दौरान पुलकित लगातार पुष्प को गुमराह कर रहा था.
पुष्प से बातचीत करने के दौरान पुलकित बोल रहा था कि हम लोग शाम को अंकिता के साथ निकले थे. ऋषिकेश में घूम रहे थे और रात 9 बजे रिजॉर्ट में वापस आ गए थे. अंकिता भी रिजॉर्ट में आई थी, इसके बाद अंकिता ने रात का खाना खाया था. सुबह वह कमरे में नहीं मिली, हम सभी उसे तलाश रहे हैं. इसके साथ ही पुलकित ने कहा कि मैंने अपना फोन अंकिता को पूरी रात के लिए दे दिया था. जबकि जांच में खुलासा हुआ था कि हत्याकांड के पहले अंकिता और अन्य आरोपियों के बीच झड़प के दौरान पुलकित का फोन नहर में गिर गया था.
'अंकिता ने कहा था 8.30 बजे करेगी कॉल' दरअसल, अंकिता जब पुलकित और बाकी 2 अन्य आरोपियों के साथ निकली थी, तब भी वह अपने दोस्त से बातचीत कर रही थी. अंकिता ने अपने दोस्त से कहा था कि वो 8:30 बजे कॉल करेगी. लेकिन जब अंकिता ने कॉल नहीं किया, तो उसके दोस्त पुष्प ने फोन मिलाया. लेकिन अंकिता का फोन नहीं लग रहा था, इसके बाद पुष्प ने पहले पुलकित, फिर अंकित और फिर भास्कर को फोन लगाकर अंकिता के बारे में पूछा.
पुलकित ने कहा- तुम्हारे साथ तो नहीं गई अंकिता बातचीत के दौरान पुलकित पुष्प से कहता है कि कहीं अंकिता तुम्हारे साथ तो नहीं चली गई. क्योंकि तुमसे वह लगातार बात कर रही थी. इसके बाद पुष्प ने कहा कि मैं फिलहाल बहुत दूर हूं, अंकिता कैसे आएगी, तुम लोग उसकी तलाश करो, क्योंकि तुम लोग ही उसके साथ थे. वरना तुम लोगों को ही मुश्किल होगी. हत्याकांड के बाद पुलिस स्टेशन में बैठकर भी पुलकित अंकिता के दोस्त को गुमराह कर रहा था.
'पुलिस खंगालेगी सभी के कॉल रिकॉर्ड'
दरअसल, अंकिता के गायब होने के दूसरे दिन पुष्प ने पुलकित आर्य को फोन किया था. पुलकित ने बताया कि वो पुलिस स्टेशन में बैठा हुआ है. अंकिता का पता लगाने की कोशिश कर रहा है. साथ ही पुष्प को भी डराकर चुप करवाने की कोशिश कर रहा था. पुलकित ने पुष्प से कहा था कि पुलिस सबका कॉल रिकार्ड खंगालेगी. अंकिता ने किस-किस से बात की थी, सब पता चल जाएगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









