
Ankita Death Case: झारखंड की अंकिता को कैसे मिलेगा इंसाफ? देखें आजतक अड्डा
AajTak
झारखंड के दुमका जिले में अंकिता सिंह को जलाकर मार डालने के मामले में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने बड़ा फैसला लिया है. पुलिस के दावे को खारिज करते हुए सीडब्ल्यूसी ने कहा कि अंकिता सिंह नाबालिग थी, इसलिए शाहरुख पर POCSO की धाराएं लगेंगी. पुलिस ने अंकिता को बालिग बताया था. यानी आरोपी शाहरुख की मुश्किलें और बढ़ेंगी.10वीं की बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट के अनुसार अंकिता सिंह की उम्र लगभग 16 साल थी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











