
Anjuman Committee on Ajmer Khadim Video: अंजुमन कमेटी ने दी सलमान चिश्ती के बयान पर सफाई, देखें क्या कहा
AajTak
Nupur Sharma Controversy: नूपुर शर्मा मामले में अब एक और वीडियो सामने आया है जहां नूपुर शर्मा का कत्ल करने की खुलेआम धमकी देता एक शख्स नजर आ रहा है. दरसल, ये वीडियो अजमेर दरगाह के खादिम की है और इसी ने ये धमकी दी है. दरगाह के खादिम का नाम सलमान चिश्ती है और इसने अपना एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. सलमान चिश्ती ने खुद बाकायदा एक वीडियो शूट कर भड़काऊ बयान देते कहा है कि ''जो नूपुर शर्मा की गर्दन लाएगा, मैं उसे अपना मकान इनाम के तौर पर दे दूंगा'. इस पर अंजुमन कमेटी ने दी सफाई देते हुए कहा कि 'ऐसी वीडियो के जिम्मेदार आप खुद होंगे न कि पूरी बिरादरी..', देखें पूरा बयान.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










