
Anil Kapoor Mother Passes Away: अनिल कपूर की मां निर्मल का हुआ निधन, गम में डूबा परिवार
AajTak
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है. 2 मई 2025 को निर्मल ने अपनी आखिरी सांस ली. वो 90 साल की थीं. निर्मल के जाने से कपूर परिवार में शोक पसर गया है.
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है. 2 मई 2025 को निर्मल ने अपनी आखिरी सांस ली. 90 साल की निर्मल कपूर उम्र से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रही थीं. उनके जाने से कपूर परिवार में शोक पसर गया है. निर्मल कपूर ने सितंबर 2024 को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था. वो सोशल मीडिया पर भी कुछ वक्त तक एक्टिव थीं. उन्होंने अपने परिवार संग कुछ फोटोज शेयर की थीं.
निर्मल कपूर ने बॉलीवुड के लेजेंडरी प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर से शादी की थी. बताया जा रहा है कि वो पिछले कई महीनों से बीमारी थीं. कुछ वक्त से वो मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. अब वो इस दुनिया में उनके न रहने से उनके तीनों बेटों समेत पूरा कपूर परिवार गमगीन है. बेटों के अलावा निर्मल कपूर अपने पोते-पोतियों अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, शनाया कपूर संग अन्य के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती थीं.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











