
Andrew Symonds Tribute: एक 'बदनाम' क्रिकेटर, जो विवादों में रहकर भी लीजेंड साबित हुआ
AajTak
एंड्रयू साइमंड्स का जाना 90 के दशक में जन्मे उन क्रिकेट फैन्स के लिए भी एक बड़ा झटका है, जिन्होंने अपने सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम का रुतबा देखा है. पिछले कुछ दिनों में उस टीम के दो सदस्य हमें छोड़कर चले गए हैं.
पाकिस्तान के मशहूर शायर जौन एलिया, जो हिन्दुस्तान के अमरोहा में ही जन्मे थे. उनकी शायरी और शायरी पढ़ने के तरीके से लोगों ने एक उपाधि दी थी ‘बदनाम शायर’ की. लोगों ने उन्हें बदनाम कहा, लेकिन शायरी की दुनिया में जौन एलिया ने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया. ऐसा ही क्रिकेट में भी है, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स. रविवार को कार क्रैश में एंड्रयू साइमंड्स का निधन हो गया.
एंड्रयू साइमंड्स की छवि भी क्रिकेट करियर के दौरान 'बदनाम' वाली रही, वो हमेशा विवादों में रहे. मीडिया के दुश्मन बने रहे, लेकिन उन्होंने खेल से अपनी ज़रूरत और ताकत को साबित किया. बार-बार ऐसे कई मौके आए, जहां पर एंड्रयू साइमंड्स ने साबित किया कि उनसे बड़ा मैच विनर कोई नहीं है.
क्लिक करें: एंड्रयू साइमंड्स की वो धमाकेदार पारी, जिसे गौतम अडानी ने भी किया याद
एक शराबी, जिसने नशे में अपना करियर डूबा दिया
ऑस्ट्रेलिया ने जब 2003 का वर्ल्डकप जीता, उस वक्त एंड्रयू साइमंड्स टीम का अहम हिस्सा थे. पाकिस्तान के खिलाफ 143 रनों की पारी को वर्ल्डकप में खेली गई सबसे शानदार पारियों में से एक गिना जाता है. एंड्रयू साइमंड्स ने तब अकेले दम पर अपनी टीम को संकट से बाहर निकाल दिया था. इसके बाद के कुछ साल साइमंड्स ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया.
लेकिन इस बीच उनकी एक लत टीम पर भारी पड़ने लगी, शराब की लत. मैच के बाद, मैच से पहले, सीरीज़ के ब्रेक के बीच एंड्रयू साइमंड्स शराब पी रहे थे. यहां तक कि टीम होटल में भी वह शराब के नशे में पहुंचे, जिसपर कप्तान रिकी पोंटिंग भी भड़क गए थे. साल 2006 में जब कंगारू टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी, तब वहां एक रग्बी प्लेयर से साइमंड्स की लड़ाई हो गई थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









