
Amul Vs Nandini: कर्नाटक में अमूल की एंट्री पर विवाद, गुजरात CM बोले- बहिष्कार की जरूरत नहीं
AajTak
गुजरात सीएम ने सोमवार को कहा कि साउथ राज्य कर्नाटक में अमूल का बहिष्कार करने की कोई जरूरत नहीं है. अमूल और नंदिनी के बीच विवाद हाल ही में शुरू हुआ है, जब अमूल ने घोषणा की कि वह बेंगलुरु में अपनी डेयरी खोलेगी.
कर्नाटक में मिल्क ब्रैंड अमूल और नंदिनी को लेकर भी राजनीति गरमाई हुई है. कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) गुजरात की अमूल कंपनी को प्रदेश में एंट्री देने का विरोध कर रही है. हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी नंदिनी मिल्क पॉर्लर पहुंचे थे और उन्होंने वहां आइसक्रीम खरीदकर नंदिनी को बेस्ट ब्रैंड बताया था. अब इस पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का बयान आया है.
गुजरात सीएम ने सोमवार को कहा कि साउथ राज्य कर्नाटक में अमूल का बहिष्कार करने की कोई जरूरत नहीं है. अमूल और नंदिनी के बीच विवाद हाल ही में शुरू हुआ है, जब अमूल ने घोषणा की कि वह बेंगलुरु में अपनी डेयरी खोलेगी.
पटेल ने कहा, "मेरे विचार से अमूल का बहिष्कार करने की कोई जरूरत नहीं है. आप जो करना चाहते हैं, करते रहें. अगर अमूल कुछ छीन रहा है तो इसको लेकर विरोध करना चाहिए." कर्नाटक में विपक्षी कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अमूल को दक्षिणी राज्य में अनुमति देकर नंदिनी को खत्म करना चाहती है.
विपक्षी दलों ने आशंका जताई है कि अमूल के अधिग्रहण के लिए रास्ता बनाने के लिए नंदिनी उत्पादों की कमी की जाएगी. हालांकि कर्नाटक में बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस आरोप का खंडन किया है और कहा है कि अमूल से नंदिनी को कोई खतरा नहीं है.
राहुल गांधी ने खरीदी नंदिनी आइसक्रीम
चुनावी राज्य कर्नाटक के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने नंदिनी स्टोर से आइसक्रीम खरीदी. उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल भी थे. राहुल ने ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि "कर्नाटक का गौरव, नंदिनी सबसे अच्छी है."

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











