
Amruta Fadnavis पर कीचड़ उछाला तो नहीं करेंगे बर्दाश्त, बोले महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष Chandrakant Dada Patil
AajTak
महाराष्ट्र में ड्रग्स को लेकर सियासी घमासान जारी है. सोमवार को प्रेस वार्ता कर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला. और साथ में अमृता फडणवीस की एक तस्वीर साझा की जिसमें वो ड्रग पेडलर के साथ नजर आ रही हैं. इस मामले में बीजेपी ने नवाब पर हमला बोलना शुरू कर दिया है. महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने आज तक संवाददाता पंकज खेळकर से इस विषय पर बात की है. चंद्रकांत पाटिल ने कहा- राज्य आपका होने के बावजूद प्रेस वार्ता कर क्यों आरोप लगा रहे हैं? आपने मंत्री के नाते तो बस ऑर्डर देना है कि इस मामले की छानबीन करो. देखें वीडियो.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









