
Amitabh Bachchan के पास नहीं है काम, लेकिन एक चीज है जो बढ़ती ही जा रही है
AajTak
अमिताभ ने हल्के अंदाज में बड़ी बात बताई है. उन्होंने अपना क्लोज-अप फोटो शेयर किया है जिसमें उनके चश्मे के गोल फ्रेम्स और सफेद दाढ़ी सबसे ज्यादा हाईलाइटेड है. हां बिग बी की मुस्कान भी. पर जो मेन मुद्दा है वो है एक्टर का कैप्शन. उन्होंने एक वाक्य में लिखा 'काम वाम सब बंद है...बस दाढ़ी बढ़ती जा रही है.'
कोरोना वायरस ने पिछले साल से अपना कहर ढा रखा है. इस पैनडेमिक की वजह से कहीं लॉकडाउन जैसे हालात हैं तो कहीं सख्त पाबंदियां. मुंबई में भी लोगों की हलचल कम हो गई है. ऐसे में बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रह गया है. फिल्मों, सीरियल्स की शूटिंग बड़े एहतियात के साथ की जा रही है, वहीं कुछ की शूटिंग रोक दी गई है. महानायक अमिताभ बच्चन भी पैनडेमिक के कारण घर पर कैद हैं. अब ये हमें कैसे पता? बिग बी ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट कर यह खबर साझा की है.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











