
America-Russia Space War: रूस प्रतिबंधों से बौखलाया, यूएस के खिलाफ छेड़ेगा 'स्पेस वॉर'! देखें क्या दी धमकी
AajTak
रूस-यूक्रेन की जंग अब मैदानी जंग से कहीं दूर निकल गई है. पश्चिमी देश और अमेरिका रूस पर प्रतिबंध पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं. जिस तरह से रूस यूक्रेन पर हमलावर है कहीं ना कहीं जेलेंस्की तबाह होते यूक्रेन के शहरों को देख कर अपने तेवर नर्म करते दिखाई दे रहे हैं. इसके बावजूद रूस पर कोई असर नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है. अमेरिकी प्रतिबंधों से आहत रूस ने अपना रुख और कड़ा कर लिया है. रूस ने कहा कि अगर अमेरिका अपने प्रतिबंधों को नहीं हटाता है तो वे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (Internation Space Station) के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण बन सकते हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











